छात्राएं Archives - Sehat Times | सेहत टाइम्स

आरआरयू में सशक्तिकरण, स्वास्थ्य व आत्मनिर्भरता से भरा सप्ताह छात्राओं को समर्पित
-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के उपलक्ष्य में सप्ताह भर तक चलने वाला कार्यक्रम शुरू हुआ है 4 मार्च को

सेहत टाइम्स

लखनऊ। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के उपलक्ष्य में 4 मार्च से एक सप्ताह तक चलने वाले विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। फिट इंडिया अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं और बालिकाओं को स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और संपूर्ण कल्याण के लिए प्रेरित करेगा।

यह जानकारी देते हुए इस पहल के बारे में बात करते हुए राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय की निदेशक मंजरी चंद्रा ने कहा, “यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, जिसका उद्देश्य हर महिला और बालिका को सुरक्षित, स्वस्थ और आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए आवश्यक ज्ञान और आत्मविश्वास प्रदान करना है। हम इस आयोजन को सफल बनाने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण, लखनऊ केंद्र के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।”

मंजरी चंद्रा ने बताया कि पूरे सप्ताह चलने वाले इस कार्यक्रम में महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह पहल महिला सशक्तिकरण का एक नया अध्याय साबित होगा और महिलाओं को उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने में सहायक होगा। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय और भारतीय खेल प्राधिकरण इस प्रयास के माध्यम से एक ऐसे भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहे हैं, जहाँ हर महिला आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सशक्त बने, और पूरे आत्मबल के साथ अपने सपनों को साकार कर सके।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष का विषय “सभी महिलाओं और बालिकाओं के लिए : अधिकार, समानता और सशक्तिकरण” महिलाओं के लिए एक समावेशी और सशक्त वातावरण बनाने की आवश्यकता को दर्शाता है। इस कार्यक्रम में आत्मरक्षा कार्यशालाएं, योग सत्र, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य एवं हार्टफुलनेस पर विशेषज्ञ व्याख्यान और महिलाओं का साहसिक खेलों में योगदान जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल किए गए हैं। इन सभी सत्रों का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनमें आत्मविश्वास और दृढ़ता का संचार करना तथा उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना है।

कार्यक्रम के पहले दिन आत्मरक्षा (Self-Defense) प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें 177 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सत्र में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने व्यावहारिक सुरक्षा उपायों और आपातकालीन परिस्थितियों में आत्मरक्षा तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया, जिससे छात्राओं को अपने आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ाने का अवसर मिला। आज 5 मार्च को दूसरे दिन योगा सत्र का आयोजन किया गया, जिसके तहत छात्राओं ने योगासन के माध्यम से स्वस्थ रखने के तरीके सीखे।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन की एक विशेष बात यह है कि इसमें राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय, लखनऊ की छात्राओं के साथ-साथ राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय की छात्राएं, खिलाड़ी और अन्य महिलाएं भी भाग लेंगी। आत्मरक्षा कार्यशालाओं के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा के व्यावहारिक उपाय सिखाए जाएंगे, जिससे वे आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बन सकें। योग सत्र में तनाव प्रबंधन और मानसिक शांति प्राप्त करने की विधियाँ सिखाई जाएंगी, जबकि पोषण और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेषज्ञ चर्चाएं महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी। इसके अतिरिक्त, महिला साहसिक खेल सत्र के माध्यम से उन महिलाओं की उपलब्धियों को सराहा जाएगा जिन्होंने साहसिक खेलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

The post आरआरयू में सशक्तिकरण, स्वास्थ्य व आत्मनिर्भरता से भरा सप्ताह छात्राओं को समर्पित appeared first on Sehat Times | सेहत टाइम्स.