कर्मचारी संघ Archives - Sehat Times | सेहत टाइम्स

एसजीपीजीआई में निदेशक और कर्मचारी महासंघ के बीच तीखी तकरार, फिलहाल टकराव टला
-धरना स्थल और परमीशन के नये प्रस्ताव से नाराज महासंघ ने किया निदेशक का घेराव

-निदेशक ने शांतिपूर्ण वार्ता के बाद दिया आश्वासन तो कर्मचारियों ने खत्म किया घेराव

सेहत टाइम्स

लखनऊ। संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर सोमवार सुबह 11 बजे निदेशक का घेराव किया गया। महासंघ के पदाधिकारियों ने निदेशक से दो टूक कहा कि काम हम संस्थान में करेंगे और अपनी बात कहने या धरना-प्रदर्शन के लिए बाहर जाना पड़े, यह सरासर हमारी आवाज दबाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

समय से होते रहें काम तो धरना की जरूरत ही नहीं

कर्मचारी महासंघ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि निदेशक द्वारा 28 अक्टूबर को हुई गवर्निंग बॉडी की बैठक में एक एजेंडा लाया गया था, जिसमें प्रस्ताव था कि कर्मचारियों के लिए धरना स्थल निर्धारित किया जाए और धरना देने से पहले प्रशासन से परमिशन लेना अनिवार्य हो। अध्यक्ष धर्मेश कुमार और महामंत्री सीमा शुक्ला सहित सैकड़ो कर्मचारी एवं अधिकारियों ने कहा कि यदि यह एजेंडा पास हो जाता तो यह कर्मचारियों के उत्पीड़न का एक नया रास्ता बन जाता।

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि समय से हमारे जायज काम होते रहें तो हमें धरना देने की जरूरत ही क्या है। इस पर निदेशक ने स्वीकार किया कि उन्हें रियलाइज हुआ कि यह एजेंडा गलत लाया गया था और इस मुद्दे पर कोई बहस नहीं हुई। इसके अलावा कर्मचारियों ने निदेशक द्वारा कर्मचारियों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठाया। कहा कि कई बार निदेशक ने कर्मचारियों से मिसबिहेव किया है। इस पर निदेशक ने महासंघ से  खेद व्यक्त किया।

वीआईपी कल्चर पर भी जताया विरोध

महासंघ ने वीआईपी कल्चर को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वीआईपी कल्चर के कारण कर्मचारियों और अधिकारियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है, जिससे संस्थान की मर्यादा खत्म हो रही है। कर्मचारियों के मानकीकरण समेत संस्थान कार्मिकों के कई मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं। निदेशक के आश्वासन के बाद घेराव समाप्त किया गया। घेराव में कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष धर्मेश कुमार, महामंत्री सीमा शुक्ला, उपाध्यक्ष नीलमणि तिवारी, मेडिटेक संगठन महामंत्री राकेश कुमार निगम, धीरज सिंह, कर्मचारी नेता आर. के. बाजपेई, अमर सिंह, संगठन मंत्री अंकित पांडे, बृजभूषण यादव मंजू यादव अजय चौधरी कार्यकारिणी सदस्य से वसीम रिजवी, वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर अनीता सिंह, नर्सिंग एसोसिएशन के महामंत्री विवेक सागर सहित सैकड़ों कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए।

The post एसजीपीजीआई में निदेशक और कर्मचारी महासंघ के बीच तीखी तकरार, फिलहाल टकराव टला appeared first on Sehat Times | सेहत टाइम्स.