Tuesday , June 9 2026

कल्याण कैंसर संस्थान में सुंदरकांड और भंडारा का आयोजन

-निदेशक सहित अन्य डॉक्टरों ने वितरित किया भक्तों को प्रसाद

सेहत टाइम्स

लखनऊ। बड़े मंगल के पावन अवसर पर “कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान, लखनऊ” में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आज 9 जून को सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारियों, चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, कर्मचारियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

मीडिया प्रवक्ता के अनुसार सुंदरकांड पाठ के माध्यम से भगवान श्री हनुमान जी की आराधना की गई तथा संस्थान एवं समाज की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं कल्याण की कामना की गई। इसके उपरांत आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया।

संस्थान के निदेशक प्रो. एम.एल.बी.भट्ट सहित अन्य संकाय सदस्यों एवं अधिकारियों ने स्वयं उपस्थित होकर श्रद्धालुओं, मरीजों एवं उनके परिजनों को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर संस्थान परिसर भक्तिमय वातावरण से ओत-प्रोत रहा।