Thursday , October 12 2023

मानव एवं प्राणी मात्र के कल्याण तथा विश्व शांति के लिये 51 कुण्डीय विशाल गायत्री महायज्ञ

अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में मानव एवं प्राणी के कल्याण तथा विश्व शांति के उद्देश्य से लखनऊ के राजधानी आशियाना कथा पार्क, लखनऊ में 51 कुण्डीय विशाल गायत्री महायज्ञ 6 दिसम्बर से 9 दिसम्बर तक हो रहा है।

विशाल पुस्तक मेला
यज्ञ परिसर में युग ऋषि द्वारा रचित सम्पूर्ण साहित्य का विशाल भण्डार पुस्तक मेले के रूप में 02 से 09 दिसम्बर तक प्रदर्शित रहेगा। गायत्री परिवार के संस्थापक एवं स्वतंत्रता सेनानी युग ऋषि, वेदमूर्ति तपोनिष्ठ, पं0 श्रीराम शर्मा आचार्य के जीवन दर्शन पर विशाल प्रदर्शिनी भी 02 दिसम्बर से यज्ञ परिसर में प्रदर्शित रहेगी।

विशाल कलश यात्रा

गायत्री परिवार के मुख्य मीडिया प्रभारी उमानंद शर्मा ने बताया कि 06 दिसम्बर को पीत वस्त्रधारी गायत्री परिवार की बहनों एवं भाइयों द्वारा विशाल कलश यात्रा निकाली जायेगी जो क्षेत्र में भ्रमण कर क्षेत्रवासियों को यज्ञ में सम्मिलित होने का निमंत्रण देंगीं।

07 दिसम्बर से प्रातः सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग, व्यायाम होगा। आठ बजे से प्रतिदिन गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न प्रकार के संस्कार सम्पन्न होगें और सांय काल सत्र में कार्यकर्ता गोष्ठी,संगीत एवं प्रवचन होगें।

08 दिसम्बर को प्रातःकाल से यही क्रम चलता रहेगा एवं दोपहर 1:00 बजे यज्ञ परिसर में एस0जी0पी0जी0आई0 की देखरेख में रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा।

डॉ चिन्मय पण्ड्या रहेंगे उपस्थित

 

द्वितीय सत्र सांयकाल 5:00 बजे होगा जिसमें प्रान्तीय विशाल युवा सम्मेलन होगा, उक्त सम्मेलन को प्रतिकुलपति देव संस्कृति विश्वविद्यालय एवं विशेष प्रतिनिधि अखिल विश्व गायत्री परिवार डाॅ0 चिन्मय पण्ड्या सम्बोधित करेगें। सांयकाल 7:00 बजे 5000 दीपों का विशाल गायत्री दीपयज्ञ होगा।

उमानंद शर्मा ने बताया कि उ0प्र0 के राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री को आमंत्रित होने का अनुरोध पत्र दिया गया है स्वीकृति मिलने पर जानकारी दी जायेगी | उन्होंने यह भी बताया कि इस आयोजन के संचालन हेतु निमित्त संचालन समिति का गठन किया गया है, जिसमें अरविन्द निगम मुख्य संयोजक, अमरनाथ दुबे, अशोक द्विवेदी, सुरेन्द्र सिंह, अनिल तिवारी, संयोजक होगें तथा लखनऊ के आठ जोनों के प्रमुख संयोजक मण्डल के सदस्य होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.